Bihar Rain Alert: बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे होगी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान बिहार के 3 जिलों में बारिश होने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के तीन जिलों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद को लेकर अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में लिखा है, “कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना है.”

मौसम की चेतावनी

मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें- मौसम विभाग

इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

22 से 23 मार्च के बीच कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया कि इस दौरान राज्य के सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा बिहार के 5 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 22 से 23 मार्च के ओलावृष्टि हो सकती है. इसे लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है. ऐसे मौसम में किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी देखें : Video: हजारों लोग स्टेशन पर बैठकर पढ़ने लगे हनुमान चालीसा, दिखा अद्भुत नजारा, जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें:  समूचे बिहार में 22 से 23 मार्च तक आंधी-पानी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

इसे भी पढ़ें: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >