इन 5 सवालों के चक्रव्यूह में उलझी थीं IAS संजीव हंस की पत्नी, अब गुलाब की पत्नी को ED भेजेगी रिमाइंडर समन

ED ने आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन गुलाब यादव की पत्नी अंबिका नहीं पहुंची थीं. अब ईडी रिमाइंडर समन भेजकर बुलाने की तैयारी में है.

ED ने संजीव हंस और गुलाब यादव केस में कार्रवाई तेज कर दी है. IAS संजीव हंस की पत्नी हर लवलीन हंस (मोना हंस) और पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका से ED आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. दोनों की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन गुलाब यादव की पत्नी अंबिका नहीं पहुंची थीं. अब ईडी रिमाइंडर समन भेजकर बुलाने की तैयारी में है. अगर नहीं पहुंचती हैं तो कार्रवाई की जा सकती है.

साले और पत्नी से 5 घंटे तक ईडी दफ्तर में हुई थी पूछताछ

इससे पहले 6 दिसंबर को संजीव हंस की पत्नी और उनके साला गुरू बालतेज से करीब 5 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की थी. ज्यादातर सवालों के जवाब में दोनों ने कहा कि नहीं पता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने मोना हंस से पूछे थे ये सवाल

  1. संजीव और गुलाब यादव कैसे एक दूसरे के संपर्क में आए?
  2. संजीव हंस के मददगारों में कौन-कौन लोग हैं?
  3. संजीव हंस ने गलत तरीके से कमाए गए पैसा कहां खपाया?
  4. आपका इनकम का क्या श्रोत है?
  5. मोना और गुरू बालतेज की मोहाली और कसौली में खरीदी गई संपत्ति का ब्योरा कहां है?

Also Read: बिहार के इस जिले में तेजी से बढ़ रहे Brain Stroke के मरीज, रोज इतने लोगों की हो रही मौत

मोहाली में बड़ा प्लॉट तो कसौली में खरीदा आलीशान विला

बता दें कि संजीव हंस ने मोहाली में जमीन का एक बड़ा प्लाट और कसौली में आलीशान विला खरीदा है. मोहाली के प्लॉट में व्यवसाय चलता है. जिसे हंस ने करीब 90 लाख की कीमत पर पंचकुला के एक प्रापर्टी डीलर जतिंदर कुमार सांगरी के माध्यम से कमलकांत गुप्ता के नाम पर खरीद रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >