Homeopathy Summit: बुर्ज अल अरब में बर्नेट होम्योपैथी का भव्य आयोजन, देश-विदेश के विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित

Homeopathy Summit: बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन बुर्ज अल अरब में किया गया. इस कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.

Homeopathy Summit: दुबई के 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब 14 जुलाई को होम्योपैथ चिकित्सा जगत के महाकुंभ का गवाह बना. इस आयोजन में देश-विदेश के कई होम्योपैथ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन बुर्ज अल अरब में किया गया. इस कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. इस विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा देशों से आए होम्योपैथ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया.

समिट में भारत के युवा कवि कुमार विश्वास, बॉलीविड के दिग्गद कलाकार अनुपम खेर, पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली और जोंटी रोड्स भी शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह ने भी डॉ. नीतीश दुबे को विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथ समिट के सफल समापन की बधाई दी. डॉ. नीतीश दुबे ने कार्यक्रम में कहा कि होम्योपैथी भारत का अध्यात्म और जर्मनी का विज्ञान है. उनका मानना है कि भारत होम्योपैथी में विश्वगुरु बनने जा रहा है.

इस सफल आयोजन के बाद, यह समिट होम्योपैथी को एक नई दिशा देने में सफल रहा है और आने वाले वर्षों में इस तरह के और भी आयोजनों की योजना है. समिट के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और होम्योपैथी के भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया. बता दें, बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की नींव बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने रखी थी. होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले डॉ. नीतीश ने बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड को खड़ा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >