लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई टली, राउज एवेन्यू कोर्ट में अब इस दिन होगी हियरिंग

Land For Job Scam: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी. इस मामले में दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति पर फैसला होना था.

Land For Job Scam: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी. इस मामले में दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति पर फैसला होना था. इससे पहले 30 जनवरी को मामले की सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने दोनों अधिकारियों पर केस चलाने की मंजूरी दी थी. इसमें एक पूर्व IAS अधिकारी आर के महाजन भी शामिल हैं.

आर के महाजन लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे बोर्ड में कार्यरत थे

बता दें कि पूर्व आईएएस आर के महाजन लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे बोर्ड में कार्यरत थे. पिछली सुनवाई के दौरान स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डीपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे. अधिवक्ता मनु मिश्रा फिजिकली कोर्ट के अंदर मौजूद थे. उससे पहले 16 जनवरी को सुनवाई टाल दी गई थी. उस दिन कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी.

Also Read: महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भेंट की रुद्राक्ष

लालू परिवार के पांच सदस्य हैं आरोपी

बता दें कि इस लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. जिनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं. पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी और पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >