हाजीपुर में जमीन के टुकड़े के लिए 19 वर्षीय युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Hajipur News : हाजीपुर के अंजनी गांव में जमीन विवाद में एक 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur News : सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में गुरुवार की देर शाम करीब 5:30 बजे पुरानी जमीन रंजिश को लेकर 19 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घायल युवक की पहचान अंजनी गांव निवासी लाल बाबू पासवान के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, अविनाश कुमार गुरुवार की शाम घर से पेठिया जाने के लिए निकला था. घर से कुछ ही दूरी पर पहले से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते पाटीदार ने उसे रास्ते में घेर लिया.

सीने के बाएं हिस्से में गोली लगने से हुआ घायल

आरोप है कि देवेश्वर पासवान के पुत्र विशाल कुमार ने अविनाश कुमार के सीने के बाएं हिस्से में गोली मार दी. गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. गोली चलने की आवाज और घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी.

इसके बाद परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

Also Read : हाजीपुर में स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो शिक्षिकाओं और कार चालक पर अपहरण का आरोप

सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण एसपी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की.

फोरेंसिक टीम ने जुटाये वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. टीम घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ, बाल विवाह व नशा मुक्ति पर हुई गोष्ठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >