बाढ़ के बीच नावानगर पहुंचे युवा, हजारों परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री

हाजीपुर के बिदुपुर प्रखंड में युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों की सुध ली. सतियारा घाट पर जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री और फूड पैकेट बांटे गए, जिससे हजारों लोगों को मुश्किल समय में राहत मिली.

Youths Helped Flood Victims : बाढ़ के पानी से घिरे परिवारों के लिए इन दिनों भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे समय में हाजीपुर के बिदुपुर प्रखंड के नावानगर में युवा जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए. शनिवार को नावानगर पंचायत स्थित सतियारा घाट पर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री और फूड पैकेट का वितरण किया गया.

हजारों जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचायी राहत

भाजपा जिला आईटी सेल संयोजक निखिल सिंह बंटी और बिदुपुर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में तथा कमला ट्रस्ट के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान हजारों जरूरतमंद परिवारों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया गया. बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन मिलने से उन्हें राहत मिली.

संकट के समय लोगों के साथ खड़े होने की पहल

बाढ़ की वजह से कई परिवारों के सामने भोजन की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है. ऐसे में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर भोजन उपलब्ध कराने की पहल की गयी. राहत वितरण के दौरान युवाओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति को भी करीब से देखा और उनकी मदद की.

कई लोगों ने किया सहयोग

राहत सामग्री वितरण में जिला प्रवक्ता टिंकज कुमार सिंह, मंडल मंत्री नवीन महाराज और कमला ट्रस्ट के सदस्य रितेश कुमार व अमन सिंह ने भी सहयोग किया. सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में योगदान दिया.

हाजीपुर में देर रात भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाई 10 राउंड गोलियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >