hajipur news. मेला देख लौट रहे युवक से छिनतई व मारपीट

पुलिस ने घायल युवक बसंतपुर ककरहटा के अभिराज कुमार के बयान पर गांव के ही नन्हक राय, प्रेम कुमार ठाकुर एवं दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की

बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर उफरौल मठ से मेला देखकर लौटते समय एक युवक को सुनसान रास्ते में छिनतई करने के लिए घेरकर जमकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. इस दौरान युवक से सोने की चेन भी छीन ली गयी. बाद में घायल को इलाज के लिए बिदुपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस ने घायल युवक बसंतपुर ककरहटा के अभिराज कुमार के बयान पर गांव के ही नन्हक राय, प्रेम कुमार ठाकुर एवं दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की. एफआइआर में आरोप है कि बीते 01 अक्टूबर को मोहनपुर उफरौल मठ पर से लौट रहे थे कि मोहनपुर पुल के समीप सन्नाटा में नन्हक राय ,प्रेम कुमार ठाकुर और दो अज्ञात व्यक्ति रोका और जेब में जो कुछ नगदी है उसे निकालने को कहा. मैंने जब कहा कि मैं आपको पहचानता हूं, इसप र नन्हक राय अपने जेब से फाइटर निकाला और जान मारने की नीयत से सर पर मारा, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद मेला से वापस लौट रहे लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गए. पुलिस प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >