हाजीपुर: लहरिया ड्राइविंग से दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, चार घायल, दो की हालत नाजुक

विश्वकर्मा पूजा के उत्साह के बीच हाजीपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई सड़क हादसे हुए. इन हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Road accident in Hajipur : बिदुपुर विश्वकर्मा पूजा के उत्साह के बीच गुरुवार की शाम सड़कों पर तेज रफ्तार और लहरिया ड्राइविंग का कहर देखने को मिला. अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए. इनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पुलिस 112 की टीम सीधे सदर अस्पताल हाजीपुर ले गयी, जबकि अन्य घायलों का इलाज बिदुपुर सीएचसी में कराया गया.

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर

पहली घटना हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय बिदुपुर के समीप हुई. यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में चार लोग घायल हो गए. घायलों में बिदुपुर निवासी पंकज कुमार और माइल निवासी परशुराम कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

दो घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार और परशुराम कुमार को तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया. वहीं, दो अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में भर्ती कराया गया.

पूजा के दौरान बढ़ गयी थी वाहनों की आवाजाही

बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गयी थी. इसी दौरान कुछ बाइक सवार तेज रफ्तार में लहरिया अंदाज में वाहन चला रहे थे. अचानक दोनों बाइक आमने-सामने आ गयीं और जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

चकसिकंदर में भी दो लोग घायल

दूसरी सड़क दुर्घटना चकसिकंदर में हुई. इसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बिदुपुर काजीपट्टी निवासी सुनील कुमार और सराय अंजनी सहोरी निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >