वैशाली में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक घायल, गांव में तनाव

Vaishali Transformer Dispute : वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी पंचायत स्थित मुसहरी टोला के समीप बिजली ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, ईंट-पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

Vaishali Transformer Dispute : वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी पंचायत स्थित मुसहरी टोला के समीप बिजली ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, ईंट-पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ लोगों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

ट्रांसफार्मर जलने से बाधित थी बिजली आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, मुसहरी टोला का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति कई दिनों से बाधित थी. इससे परेशान ग्रामीण पास में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन जोड़ने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर चलने लगे.

Hajipur News : एक दर्जन से अधिक लोग घायल

हिंसक झड़प में धर्मेंद्र चौधरी, राजदेव मांझी, टुनटुन मांझी, प्रदीप मांझी, सकुन्ती देवी, दशरथ मांझी, तिलकेश्वरी देवी, अनिता देवी, सत्येंद्र मांझी, बलिंद्र मांझी, मो. कादिल, राजू समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाना पुलिस के अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस तथा महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को शांत कराया. किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

सीओ और बिजली विभाग की निगरानी में लगाया गया ट्रांसफार्मर

मंगलवार सुबह सहदेई बुजुर्ग के अंचलाधिकारी (सीओ) और बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कराया गया. सुबह भी ट्रांसफार्मर के लिए पोल लगाने को लेकर हल्का तनाव उत्पन्न हुआ था. ग्रामीण सरकारी भूमि पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर सड़क किनारे पोल लगवाया और ट्रांसफार्मर स्थापित कराया.

Vaishali News : गांव में अब भी तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हालात पर नजर रखे हुए है. वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा भी पूरे मामले की निगरानी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग समय रहते जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल देता तो यह विवाद उत्पन्न ही नहीं होता. विभाग की लापरवाही के कारण बिजली संकट गहराया और आखिरकार मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया.

क्या बोले एसडीपीओ

महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Also Read : सीवान सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी RT-PCR से टीबी जांच, बिहार में IGIMS पटना के बाद दूसरा केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >