बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, चार थानों के 100 से अधिक जवानों ने किया रेस्क्यू

Bihar News: वैशाली में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में 132 केवी बिजली टावर पर चढ़ गई. जिसके बाद लंबे समय तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस प्रशासन की काफी कोशिशों के बाद युवती को टावर से नीचे उतारा गया.

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के महनार स्टेशन रोड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में 132 केवी (हजार वोल्ट) के बिजली टावर पर चढ़ गई. युवती ने साफ कहा कि जब तक उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी. इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. करीब चार थानों की पुलिस और 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस थाने लेकर गई.

माइक से मनाने की कोशिश, ‘एक घंटे में शादी करवा देंगे’

रेस्क्यू के दौरान एक दरोगा ने माइक के जरिए युवती को समझाने की कोशिश की. उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, ‘बाबू, मेरी बात समझो और नीचे आ जाओ. तुम जो कहोगी वही करेंगे, एक घंटे में तुम्हारी शादी करवा देंगे.’ इसके बावजूद युवती टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई.

प्रेमी को बुलाया गया, फोन पर चल रही बातचीत

युवती की पहचान इशाकपुर टेक निवासी मुस्कान के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी का नाम मुन्ना बताया जा रहा है, जो कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा है. पुलिस ने प्रेमी को भी मौके पर बुलाया. युवती के पास मोबाइल फोन है और वह लगातार अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत कर रही है. पुलिस भी फोन के जरिए उसे समझाने का प्रयास कर रही है.

अंधेरा बना रेस्क्यू में बाधा, लाइट की व्यवस्था

घटना के दौरान शाम होते-होते अंधेरा बढ़ने लगा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आने लगी. इसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था कराई, ताकि ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.

लोगों की भीड़, हर कोई देखता रहा नजारा

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और घंटों तक इस नजारे को देखते रहे. सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो रही है. यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे प्रेम की दीवानगी बता रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक जिद मान रहे हैं.

Also Read: बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, 250 एकड़ में ग्लोबल मॉडल पर तैयार होगा बड़ा एजुकेशन हब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >