हाजीपुर शहर में हेरोइन बेचने वाले दो युवक अरेस्ट, औद्योगिक क्षेत्र के ऑक्सीजन प्लांट के पास से पकड़ाए

हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री के पास से 8.97 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री के समीप से दो आरोपितों को 8.97 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि, उनका एक साथी मौका पाकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्की कुमार निवासी- वीर चौहरमल पच्चीस कुरवा, औद्योगिक क्षेत्र एवं अमन कुमार निवासी- चकधनौती चौरसिया चौक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मौके से फरार हुए तीसरे आरोपित की पहचान राकेश कुमार उर्फ कटेसर निवासी कर्णपुरा, गंगा ब्रिज थाना के रूप में हुई है. फरार आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि नियमित गश्त पर निकली पुलिस टीम को ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए. पुलिस वाहन को देखते ही वे घबराकर भागने लगे. तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 8.97 ग्राम हेरोइन बरामद की गई.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और खुद सेवन करने का काम करते हैं. पुलिस की शुरुआती जांच यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों तस्कर मादक पदार्थों के धंधे के अलावा औद्योगिक क्षेत्र, सदर और नगर थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे. वे चोरी के सामानों को बेचकर मिलने वाले पैसों से ड्रग्स खरीदते थे और उसका सेवन करते थे. पुलिस अब फरार तस्कर की गिरफ्तारी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >