hajipur news. कट्टा के साथ पकड़ाये बाइक सवार तीन युवक

वैशाली थाना क्षेत्र के जंगली मठ पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया. तीनों युवक लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं

वैशाली . वैशाली थाना क्षेत्र के जंगली मठ पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को लोड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तीनों युवक लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस संबंध में वैशाली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार को लालगंज-अंबारा मुख्य मार्ग पर जंगली मठ पेट्रोल पंप के समीप दिवा गश्ती के दौरान पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान लालगंज की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन लोगों ने लालगंज की ओर भागने का प्रयास किया. संदेह होने पर पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उनकी पहचान लालगंज थाना के इतवारपुर निवासी सुदामा राय के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, लालगंज थाना युसुफपुर के उमेश साह के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ किलर तथा लालगंज थाना के इतवारपुर गांव निवासी राजकुमार राय के 29 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई. तलाशी के क्रम में रौशन कुमार के पास से एक लोड कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >