देसरी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दीनेश्वरनाथ मंदिर के 58 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को अखंड अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हो गया. स्थानीय विधायक महेंद्र राम, मंडलेश्वर संत योगेंद्र शरण नाथ, मुखिया आशा कुमारी ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर यज्ञ प्रारंभ कराई. आचार्य नविन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर हरे कृष्णा हरे राम गौड़ी शंकर सियाराम जाप के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया.
मंगलवार को यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद रात्रि में रामविवाह का आयोजन किया जाएगा. बुधवार को भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है. मौके पर उपस्थित मंडलेश्वर संत योगेंद्र शरण नाथ, जिप सदस्य मोहित पासवान, समाजसेवी मुसाफिर सिंह, प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजन कुमार सिंह, सचिव रविकांत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, राकेश सिंह समेत अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
पर्यटक स्थल के मानचित्र पर देसरी का होगा नाम - विधायक
यज्ञ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र राम ने कहा कि विधायक का काम सड़क पुल पुलिया बनाना ही नहीं है बल्कि सामाजिक राजनीतिक संस्कृति सभी पहलुओं पर क्षेत्र का विकास होना चाहिए. देसरी होते हुए बिलट चौक होकर गंगा नदी में जो नहर मिलती है. उक्त नहर का 25 वर्षों से उड़ाही नहीं होने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. हमारा प्रयास है कि नहर का उड़ाही करवाना.
