वैशाली में शिक्षकों को घरों में सोलर सिस्टम लगाने पर दिया गया जोर, पीएम सूर्य घर योजना पर हुई चर्चा

वैशाली के लालगंज में शिक्षकों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया. इस बैठक में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई. साथ ही विद्यालयों के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तैयारियों का भी जायजा लिया गया.

PM Surya Ghar : वैशाली के लालगंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में शिक्षकों को अपने-अपने घरों में ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिजली पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से योजना के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा हुई. हालांकि बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तैयारी, विभागीय निर्देशों के अनुपालन तथा विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण से जुड़ा था.

जानकारी के अनुसार लालगंज प्रखंड शिक्षा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीएओ प्रेम प्रकाश ने की.

हाजीपुर समेत वैशाली जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा पर जोर

बैठक के दौरान बीएओ ने संकुल समन्वयकों को विभागीय निर्देशों के आलोक में विद्यालयों का अनुश्रवण करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन आवश्यक है. अर्धवार्षिक मूल्यांकन को लेकर भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने की बात कही गई. इसी दौरान सूर्य घर योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, सुभाष चंद्र, रंजना कुमारी, ओम प्रकाश शर्मा, बिपिन कुमार, रामनाथ साह सहित अन्य शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >