hajipur news. छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर बांदे के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली

प्रेमराज. गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर बांदे के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि तिरंगे की शान बनाएं रखना हम सभी का कर्तव्य है. आज भारत के निर्माण कार्य में युवाओं की अहम भूमिका है. विकसित भारत का सपना युवा ही पूरा कर सकते हैं. स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदानों का भी ध्यान हमें रखना चाहिए. प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सुधांशु ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन का बहुत महत्व है. यह छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है. तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर मुर्गियां चौक होते हुए विशुनपुर बांदे गांव भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर पहुंचा. जिसमे विभा कुमारी , शिवानी आनन्द, नितू कुमारी, विश्वजीत कुमार, राहुल कुमार, आदि सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >