वैशाली: चार माह से बंद केवाइपी केंद्रों को खोलने की मांग, जंदाहा में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

जंदाहा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं ने केवाइपी (कुशल युवा कार्यक्रम) केंद्रों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. चार माह से बंद केंद्रों को तत्काल चालू करने की मांग उठी है.

Hajipur News : वैशाली जिले के जंदाहा केवाइपी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को जंदाहा की सड़कों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों, केंद्र संचालकों व स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन किया. केवाइपी (कुशल युवा कार्यक्रम) केंद्रों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर यह विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने चार माह से बंद पड़े केवाइपी केंद्रों को तत्काल चालू करने व हजारों युवाओं का प्रशिक्षण पुनः शुरू करने की मांग उठाई. इस का नेतृत्व केवाईपी वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कैरियर मिशन कंप्यूटर एकेडमी जंदाहा के निदेशक डॉ आनंद रंजन झा ने किया. डॉ आनंद रंजन झा ने कहा कि पिछले चार महीनों से केवाईपी केंद्र बंद रहने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण बाधित हो गया है और उनका भविष्य अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि केवाईपी केंद्रों का संचालन शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का प्रशिक्षण बिना और विलंब के पुनः शुरू हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >