हाजीपुर: डायल-112 की टीमों को एसएसपी का निर्देश, इवेंट नहीं मिलने पर भी रहें सक्रिय

हाजीपुर एसएसपी ने डायल-112 टीमों को निर्देश दिया कि कोई इवेंट न होने पर भी सक्रिय रहें. आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई का जोर.

Hajipur News : हाजीपुर वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पुलिस केंद्र, हाजीपुर में जिले में डायल-112/ईआरएसएस में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान एसएसपी ने डायल-112 की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

नये एप्लीकेशन की दी जानकारी

एसएसपी ने ईआरएसएस के नये एप्लीकेशन के संचालन और इसके विभिन्न फीचर्स के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का इवेंट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी डायल-112 की टीम अपने निर्धारित क्षेत्र में सक्रिय और सतर्क रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करेगी.

रात में लगातार गश्ती का निर्देश

रात्रि गश्ती के दौरान डायल-112 की टीमों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि टीमों को अपने निर्धारित क्षेत्र में मौजूद रहकर पुलिस सहायता के लिए हर समय तैयार रहना होगा.

कम समय में घटनास्थल पर पहुंचे टीम

बैठक में डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले इवेंट पर न्यूनतम संभव समय में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. एसएसपी ने कर्मियों को आपात स्थिति में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सेवा

वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने कहा कि डायल-112 आम नागरिकों के लिए त्वरित और आपातकालीन पुलिस सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >