hajipur news. सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए कैंप कल

सिक्योरिटी कंपनी द्वारा चयनित व्यक्ति को समुचित मानदेय, रहने और खाने की व्यवस्था दी जायेगी

राजापाकर. राजापाकर प्रखंड स्थित जीविका कार्यालय परिसर में आगामी 5 अगस्त को सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए कैंप का आयोजन किया गया है. कंपनी के भर्ती अधिकारी डीके चौधरी ने बताया कि शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए यह सुनहरा अवसर है. सिक्योरिटी कंपनी द्वारा चयनित व्यक्ति को समुचित मानदेय, रहने और खाने की व्यवस्था दी जायेगी. इसके लिए जीविका कार्यालय में 5 अगस्त मंगलवार को 10 बजे से 4 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया है. इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रमाण पत्र लेकर कैंप में उपस्थित होंगे. जहां भर्ती अधिकारी द्वारा उनके कागजों की जांच होगी. निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले लोगों को चयनित किया जायेगा. उसके बाद उन्हें ड्यूटी के लिए निर्धारित जगह पर भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >