हाजीपुर में 1 सितंबर को लगेगा सहयोग शिविर, 16 पंचायतों और 7 नगर निकायों में होगा आयोजन, देखें लिस्ट

Hajipur Support Camp : हाजीपुर जिले के लोगों के लिए राहत वाली खबर है. 1 सितंबर को सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों और नगर निकायों में विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य आपकी सरकारी सेवाओं और समस्याओं का समाधान आपके निवास के पास ही उपलब्ध कराना है.

Hajipur Support Camp : हाजीपुर जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर है. जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों और विभिन्न नगर निकायों में 1 सितंबर को सहयोग शिविर लगाये जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके निवास क्षेत्र के पास ही सरकारी सेवाओं और शिकायतों के समाधान की सुविधा देना है. जिला प्रशासन के अनुसार, शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे.

1 सितंबर को पंचायत और नगर निकाय स्तर पर लगेंगे शिविर

बिहार सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के तहत हाजीपुर जिले में सहयोग शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. इन शिविरों के जरिये लोगों को सरकारी सेवाओं और लोक शिकायतों से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

शिकायतों का 30 दिनों में करना होगा निष्पादन

प्रशासन के अनुसार, सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 30 दिनों के अंदर निष्पादन किया जाना अनिवार्य है. इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत और नगर निकाय स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं.

जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं

सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है. नागरिक अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर शिकायत, समस्या या सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन दे सकेंगे.

शिविर में अधिकारी और कर्मी रहेंगे मौजूद

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा. जरूरत के अनुसार आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर संबंधित विभाग को भी भेजा जाएगा.

कंप्यूटर और इंटरनेट की रहेगी सुविधा

शिविरों के संचालन के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सहित जरूरी तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गयी है. आम लोगों की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है.

हाजीपुर प्रखंड में यहां लगेगा शिविर

हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के सेन्दुआरी में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों में भी चयनित पंचायतों को शिविर स्थल बनाया गया है.

इन 16 पंचायतों में होगा आयोजन

  • हाजीपुर – सेन्दुआरी
  • भगवानपुर – हुसैनखुर्द
  • बिदुपुर – सहदुल्लहपुर धबौली
  • लालगंज – बसंता जहानाबाद
  • राघोपुर – पहाड़पुर पश्चिमी
  • पटेढ़ी बेलसर – बेलसर
  • वैशाली – मतैया
  • महुआ – समसपुरा
  • पातेपुर – नीरपुर
  • गोरौल – रूसुलपुर तुर्की
  • चेहराकला – अबाबकपुर
  • जंदाहा – खोपी
  • राजापाकर – जाफरपट्टी
  • महनार – अल्लीपुर हट्टा
  • देसरी – देसरी
  • सहदेई बुजुर्ग – सहदेई बुजुर्ग

नगर निकायों में इन जगहों पर पहुंचे लोग

  • हाजीपुर नगर परिषद: वार्ड संख्या 43, जगदंबा स्थान
  • महुआ नगर परिषद: वार्ड संख्या 01, कारिख महाराज मंदिर के पास
  • गोरौल नगर पंचायत: वार्ड संख्या 12, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-08
  • पातेपुर नगर पंचायत: वार्ड संख्या 14, पंचायत भवन अबाबकपुर कोआही
  • महनार नगर परिषद: वार्ड संख्या 03 एवं 09, रा०म०वि०, महनार
  • लालगंज नगर परिषद: वार्ड संख्या 26, सामुदायिक भवन पोझियां
  • जन्दाहा नगर पंचायत: वार्ड संख्या 08, नगर पंचायत जंदाहा कार्यालय

1100 पर मिलेगी जानकारी

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपने नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर शिकायतों, समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन देने की अपील की है. सहयोग पोर्टल या सहयोग शिविर से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए राज्य सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है.

Also Read : हाजीपुुर : गंगा खतरे के निशान से 0.36 मीटर ऊपर, गंडक के लालगंज में भी निशान के बेहद करीब पानी, 24 घंटे अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >