hajipur news. छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा स्कूल में हंगामा, आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरिका का मामला, बीइओ ने आरोपित शिक्षक व प्रधानाध्यापक के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बिदुपुर . बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरिका में एक शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को काफी देर तक हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर बीइओ मौके पर पहुंच गये. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. ग्रामीणों व पीड़ित छात्राओं से घटना के संबंध में जानकारी ली गयी. स्कूल के शिक्षक से भी बात की गयी.

इस मामले में बीइओ ने आरोपित शिक्षक व स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बिदुपुर थाना को आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थापित शिक्षक लालकृष्ण यादव ने 11 फरवरी को स्कूल की एक छात्रा से छेड़खानी की थी. इसके पूर्व भी उसने कई छात्राओं से छेड़खानी व अश्लील हरकत की थी. इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार से की गयी, लेकिन प्रधानाध्यापक ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीइओ व डीईओ को दी थी. गुरुवार को डीपीओ माध्यमिक शिक्षा निशांत किरण मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे. इस दौरान वहां पहुंचे दर्जनों ग्रामीण दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे. उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. उन्होंने शिक्षकों से भी बात की. साथ ही पीड़ित छात्राओं से भी इस घटना को लेकर बात की.

छात्राओं को प्रलोभन देने आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप

इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार एवं शिक्षक लाल कृष्ण यादव के विरुद्ध प्राथमिकी बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. प्राथमिकी में शिक्षक पर प्रलोभन देकर छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत और छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है. वहीं बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में बीईओ की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित शिक्षक को जेल भेजने की प्रकिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >