hajipur news. फुटबॉल के फाइनल में आरपीएफ ने मैकेनिकल की टीम को 1-0 से किया पराजित

सोनपुर रेलवे ग्राउंड में आयोजित वर्षिक अंतर विभागीय फूटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया.

हाजीपुर

. सोनपुर रेलवे ग्राउंड में आयोजित वर्षिक अंतर विभागीय फूटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में आरपीएफ एवं मैकेनिकल विभाग की टीम के बीच हुए राेमांचक मुकाबले में आरपीएफ ने मैकेनिकल विभाग की टीम को 1-0 से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया.

मैच का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं आरपीएफ कमांंडेंट अमिताभ ने संयुक्त रूप से किया. मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी थी. इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोनपुर रेलवे ग्राउंड में वार्षिक फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. मैच में सात टीम ने भाग लिया था. फुटबॉल मैच के फाइनल मुकाबला में आरपीएफ की टीम ने मैकेनिकल विभाग की टीम को पराजित कर दिया.

मैच के दौरान पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के रेल आईजी अमरेश कुमार एवं आरपीएफ कमांडेंट अमिताभ ने आरपीएफ की टीम को जीत की बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया.

16 अक्तूबर से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इसमें आरपीएफ की टीम लगातार जीत दर्ज करती आ रही तथा फाइनल मुकाबला में भी 1-0 से मैकेनिकल टीम को हरा दी. टूर्नामेंट में जीत हासिल करने पर आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मियाें में खुशी की लहर दौड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >