हाजीपुर के स्कूल-कॉलेजों में ‘नदी क्यों जरूरी है’ पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली संरक्षण की शपथ

हाजीपुर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्कूलों और कॉलेजों में 'नदी क्यों जरूरी है' विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को जलस्रोतों के महत्व, स्वच्छता और संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है.

Hajipur River Conservation: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रत्येक शनिवार ‘नदी क्यों जरूरी है’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. शनिवार को भी जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नदियों एवं जलस्रोतों के महत्व, स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को नदी संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई.

नदियों और जलस्रोतों के महत्व की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नदी एवं जल संरक्षण के महत्व, जलस्रोतों की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई. विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यवहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया.

बच्चों और युवाओं को नदी संरक्षण से जोड़ने पर जोर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण से जोड़ना दीर्घकालिक परिणामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. विद्यार्थी स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों को भी नदी संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकते हैं.

शिक्षा विभाग और जिला गंगा समिति की देखरेख में हो रहे कार्यक्रम

जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति मुनेश कुमार के समन्वय एवं देखरेख में इन कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है. अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में नदियों, जलस्रोतों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >