37 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद राजस्व कर्मचारी नेयाज अहमद खां सेवानिवृत्त, पटेढ़ी बेलसर अंचल कार्यालय में भावभीनी विदाई

37 वर्षों की बेदाग सरकारी सेवा पूरी करने के बाद राजस्व कर्मचारी नेयाज अहमद खां को भावभीनी विदाई दी गई. पटेढ़ी बेलसर अंचल कार्यालय में आयोजित समारोह में उनके ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष पहचान मिली.

Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को 37 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए राजस्व कर्मचारी नेयाज अहमद खां के सम्मान में भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावुकता से भरा रहा. अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिली विशेष पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी रामेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि नेयाज अहमद खां ने अपने 37 वर्षों के सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्य और व्यवहार से लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बनाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता.

उन्होंने कहा कि श्री खां का पूरा सेवाकाल बेदाग रहा और वे हमेशा अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण सम्मान के पात्र रहे. उनकी कार्यशैली, अनुशासन और सहयोगात्मक व्यवहार आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने नेयाज अहमद खां को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. सभी ने उनके दीर्घ सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की.

कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

विदाई समारोह में राजस्व कर्मी प्रेमनाथ पंकज, शुभम कुमार, शशिभूषण शर्मा, ललित कुमार, दिलीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) बीरेंद्र पासवान, अंचल अमीन सोनू पासवान, राज कुमार, प्रिंस कुमार सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >