वैशाली के देसरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जहांगीरपुर पंचायत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया.

Hajipur News: देसरी प्रखंड क्षेत्र की जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं पार्टी समर्थकों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया.

पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

बैठक में वक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीतियों, जनहित के कार्यों और संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की. उपस्थित लोगों ने पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा.

क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

बैठक का आयोजन निशांत कुमार ने किया, जबकि संचालन मनीष पटेल ने किया. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालदेव राम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >