वैशाली: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय चकसिकंदर में डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई, सिवान में हुआ स्थानांतरण

Hajipur farewell ceremony: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय चकसिकंदर में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण सिवान के लिए होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चार वर्षों के कार्यकाल में छात्र कल्याण और संस्थान के विकास में किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया.

Hajipur farewell ceremony: स्थानीय चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. डॉ श्रीवास्तव का स्थानांतरण राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सिवान में किया गया है. समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी.

डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण, फॉरेन लैंग्वेज नोडल अधिकारी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में करीब चार वर्षों तक निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया सम्मानित

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से फैकल्टी लाउंज में विदाई समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग के प्रो साईनाथ विश्वकर्मा, डॉ संगीता सिंह एवं बीटेक के छात्र प्रकाश द्वारा महाविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ गणेश कुमार ठाकुर के निर्देशन में किया गया. डॉ गणेश कुमार ठाकुर ने कहा कि डॉ श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उल्लेखनीय कार्य किया. उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा.

छात्र-कल्याण और महाविद्यालय के विकास में रहा अहम योगदान

समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने डॉ श्रीवास्तव की कर्तव्यनिष्ठा, मधुर व्यवहार, विनम्रता तथा छात्र-छात्राओं के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं विभिन्न प्रकार के स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रो कुमार विमल, डॉ रवि रंजन, डॉ शिवांगी सक्सेना, प्रो शांडिल्य, डॉ तृप्ता, प्रो प्रियंका झा, प्रो अनुराग, प्रो अब्बास, प्रो सुमित लाल, प्रो सिंजन कुमार, प्रो मुकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो भूषण कुमार, प्रो अजीत कुमार, प्रो अजीत दास, डॉ हसन इमाम, डॉ विद्यानंद महतो, प्रो मनोज कुमार शाह, प्रो निशांत, प्रो अमन कुमार, प्रो आलोक कुमार, प्रो प्रिया कुमारी, प्रो निशा, प्रो रजनी, प्रो श्वेता सुमन, प्रो अभिषेक, प्रो रेखा सिंह, प्रो अपर्णा, प्रो पंकज सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >