hajipur news. साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाया 1.20 लाख

सहदेई थाना क्षेत्र के चन्द्रविजय प्रताप सिंह के खाते से अप्रैल, 2024 में एक लाख 74 हजार रुपये की हुई थी ठगी

हाजीपुर. साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक युवक से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की गयी एक लाख 19 हजार 999 रुपये पीडित के खाते में वापस दिलाया. इस संबंध में सहदेई थाना क्षेत्र के कुम्हरकोल बुजुर्ग, निवासी चंन्द्रविजय प्रताप सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने अप्रैल 2024 में उसके खाते से 1 लाख 74 हजार रुपये ठगी कर ली थी. जिसके बाद चन्द्रविजय प्रताप सिंह साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था. साइबर थाने में मामला दर्ज होन के बाद साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चन्द्रविजय प्रताप सिंह के खाते में एक लाख 19 हजार 999 रुपये वापस दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >