hajipur news. तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के गंगाब्रिज थाना के समीप पकड़ाया, मवेशियों को मोतिहारी भेजा गया

हाजीपुर. हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के गंगाब्रिज थाना के समीप से तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक को शुक्रवार की सुबह गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने पकड़ लिया. मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू संगठन के लोगों को सूचना मिली थी कि गायों से भरी एक ट्रक तस्करी के लिए पटना ले जाया जा रहा है. जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ट्रक का पीछा कर गंगाब्रिज थाना के समीप से ट्रक को पकड़ कर घटना की जानकारी गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन के बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर आयी. पकड़े गये ट्रक चालक से पूछे जाने पर बताया गया कि गाय को खरीद कर बूचड़खाना ले जाया जा रहा था. इधर तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरी ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोग जुट गए. मौके पर जुटे कुछ लोग ट्रक पर लदी गाय को अपने साथ ले जाने का भी प्रयास किया, मगर पुलिस ने सभी गायों को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की छानबीन के बाद बरामद सभी गायों को मोतिहारी के एक गोशाला में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >