छत्तीसगढ़ से चोरी हुए 12 चक्का ट्रक के साथ चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

सराय बेलकुंडा मार्ग स्थित अकबरमलाही गांव के रैंक प्वाइंट के पास से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छत्तीसगढ़ से चोरी हुए एक ट्रक को बरामद किया है.

सराय. सराय बेलकुंडा मार्ग स्थित अकबरमलाही गांव के रैंक प्वाइंट के पास से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छत्तीसगढ़ से चोरी हुए एक ट्रक को बरामद किया है. इसके साथ ही चार आरोपितों को भी दबोच लिया है. शक के आधार पर स्थानीय लोगों ने 12 चक्का ट्रक सहित चार आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, जिसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई. छतीसगढ़ से चोरी हुए इस ट्रक को हाजीपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचे जाने की तैयारी थी. उसके पूर्व ही स्थानीय लोगों की मदद से चार आरोपितों को, इनके वैगन आर कार और ट्रक को जब्त कर लिया है. सोमवार को सराय बेलकुंडा मार्ग स्थित अकबरमलाही गांव में ट्रक सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर ड्राइवर तेल टंकी खोलकर तेल देख रहा था. पीछे से लाल रंग के वैगन आर कार पर सवार चार व्यक्ति पहुंचे और उक्त ट्रक चालक के साथ टंकी देखने लगे. मौके पर रैंक प्वाइंट पर काम करने वाले स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही वैगन आर कार पर सवार चारों व्यक्तियों को पकड़ पूछताछ की गयी. तब तक चालक ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना : चारों व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को संतोष जनक जवाब नहीं दिया. स्थानीय लोगों ने मामले में सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सूचना दिया. सूचना मिलते ही सराय पुलिस मौके पर पहुंच चारों व्यक्ति से बारी बारी से ट्रक के संबंध में पूछने पर चारों की पहचान दीपक कुमार ग्राम बलुआ बसंता, गौतम सहनी बसंता जहानाबाद, मनीष कुमार ग्राम परमानंदपुर, संतोष राय अगरपुर सभी थाना लालगंज के रूप में की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य से चोरी कर हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रजौली गांव स्थित फारूक के कबाड़ी के दुकान में बेचने जा रहे थे. पुलिस ने मौके से ट्रक, लाल रंग के वैगन आर कार सहित चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर पूछताछ में जुट गयी है. पुलिस ने जब छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है वह ट्रक चोरी की है. ट्रक मालिक द्वारा 08 मार्च को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना में ट्रक चोरी का मामला दर्ज कराया है. सराय थाना पुलिस ने इस मामले में पांच व्यक्तियों पर प्राथमिकी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >