hajipur news. हरियाली महोत्सव में किया गया पौधारोपण

बिदुपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इको क्लब के सदस्यों ने हरियाली महोत्सव का आयोजन किया

बिदुपुर. प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में इको क्लब के सदस्यों ने हरियाली महोत्सव का आयोजन किया. इस महोत्सव में छात्राएं, शिक्षकगण और विद्यालय के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हरियाली दिवस पर इको क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण का आयोजन किया. उपस्थित क्लब के सदस्यों ने एक एक पौधारोपण किया. इसके अलावा, मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ मनोज कुमार और अन्य शिक्षकों ने हरियाली के महत्व को छात्राओं के बीच साझा किया और जागरूकता अभियान फैलाने पर जोर दिया. इन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा सकता है. विद्यालय कि ओर से सभी प्रतिभागियों और इको क्लब के सदस्यों को बधाई दी,और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय परिवार की ओर से वैसे शिक्षक जिनका स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में हो गया है उन सभी शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >