Hajipur News : वैशाली अभियंत्रण महाविद्यालय के 19 छात्रों का बेंगलुरु की कंपनी में हुआ प्लेसमेंट

बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के बीटेक अंतिम वर्ष के 19 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट स्किल इंटर्न प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु में हुआ है.

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के बीटेक अंतिम वर्ष के 19 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट स्किल इंटर्न प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु में हुआ है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशन में महाविद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. इसके तहत समय-समय पर विभिन्न कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के साथ सभी विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है. उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. शिवांगी सक्सेना ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच से 12 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से सात छात्र-छात्राओं का चयन रिज्यूम शॉर्ट लिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर किया गया. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच की चयनित छात्रा प्रियंका ने कहा, “ऑनलाइन साक्षात्कार आसान नहीं था. शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल मिला, लेकिन महाविद्यालय के फैकल्टी और स्टाफ का निरंतर सहयोग मिला, जिससे सफलता संभव हो सकी. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के अश्विनी कुमार, पारुल गौतम, आकाश कुमार तिवारी, प्रियंका, सृष्टि राज, नाजिया कहकशा, राहुल कुमार, अनुराग कश्यप, शुभम कुमार, सौरभ राज, अंकित आनंद और मोहम्मद जिया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के स्वर्णिम प्रिया, आकाश कुमार सिंह, रिमझिम कुमारी, सनी कुमार, नमन कुमार, आदित्य कुमार गिरि और ज्योति कुमारी का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >