Hajipur News : जंदाहा में पटना के ट्रक चालक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

जंदाहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित अंधराबड़ चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. मृतक पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलिपुर बिहटा गांव निवासी स्व विनय सिंह का 28 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार बताया गया है.

हाजीपुर. जंदाहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित अंधराबड़ चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. मृतक पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलिपुर बिहटा गांव निवासी स्व विनय सिंह का 28 वर्षीय पुत्र रविरंजन ��ुमार बताया गया है. मौके पर पहुंची जंदाहा थाने की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में काेहराम मच गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने चालक के पास से बरामद ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रविरंजन को मृत देख कोहराम मच गया. बताया गया कि मृतक दो भायों में छोटा था. उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधराबड़ चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी थी. शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में परिजनों ने किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

पटना से जूट की बोरी लेकर मधेपुरा जा रहा था रविरंजन

शुक्रवार की देर रात 11 बजे के करीब पटना जिले के अलिपुर बिहटा गांव निवासी चालक ट्रक पर जूट की बोरी लोड कर मधेपुरा के लिए चला था. हाजीपुर पासवान चौक से जंदाहा रोड में जाने के दौरान अंधराबड़ चौक के पास ट्रक पर बंधा तिरपाल खुल गया था. बताया गया कि तिरपाल ठीक करने के लिए चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर तिरपाल ठीक करने के लिए उतरा था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया. ठोकर लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. शव सड़क पर देख राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सहदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत तैनात डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने चालक को मृत देख घटना की सूचना जंदाहा थाने की पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >