hajipur news. ढाई माह बाद भी हत्या का आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर

ढाई माह पहले महुआ थाना क्षेत्र के गोला रोड में व्यवसायी विनोद चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के गोला रोड में व्यवसायी विनोद चौधरी की गोली मारकर की गयी हत्या के ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, लेकिन घटना के ढ़ाई माह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाना अंधेरे में हाथ पांव मारने के बराबर है. जानकारी के अनुसार हत्या के मुख्य आरोपित मो सैयद को पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन असफल रही. आरोपित के गिरफ्तार नहीं होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश का माहौल है. मृतक के पुत्र ने जिले के पुलिस कप्तान से अपने पिता के हत्यारा को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >