वैशाली: प्रभात खबर की खबर का असर, हथसारगंज ओपी के मुख्य द्वार से हटाया गया जलजमाव

Hajipur waterlogging: हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड 1 में हथसारगंज ओपी के पास जलजमाव की गंभीर समस्या थी. प्रभात खबर में खबर छपते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकर भेजकर पानी की निकासी कराई. इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है.

Hajipur waterlogging: हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित हथसारगंज ओपी के मुख्य द्वार पर जलजमाव की समस्या से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया. प्रभात खबर ने गुरुवार के अंक में "हथसारगंज ओपी के मुख्य द्वार पर जलजमाव से लोग परेशान" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. खबर प्रकाशित होते ही नगर परिषद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टैंकर भेजकर उक्त स्थल से पानी की निकासी कराई. इसके बाद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है.

जलजमाव से लोगों को होती थी परेशानी

स्थानीय निवासी विश्वजीत कुमार, मुनचुन राय, अरुण पासवान, तेज नारायण एवं धीरज कुमार ने बताया कि हथसारगंज ओपी जाने वाली सड़क पर जलजमाव के कारण पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ थाना आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता था, जिससे आवागमन प्रभावित होता था.

खबर छपते ही पहुंचा नगर परिषद का टैंकर

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रभात खबर ने जनहित से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नगर परिषद के कर्मी गुरुवार की सुबह ही टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और जलनिकासी का कार्य शुरू कर दिया. कुछ ही समय में सड़क पर जमा पानी को हटा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली.

नाला क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न होती है समस्या

मोहल्लेवासियों के अनुसार उक्त स्थल पर पहले नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन समय-समय पर उसकी साफ-सफाई नहीं होने के कारण वह बंद होकर क्षतिग्रस्त हो गया. यही कारण है कि हल्की बारिश में भी वहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. लोगों ने नाले की स्थायी मरम्मत और नियमित सफाई कराने की मांग भी की है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

जलनिकासी होने के बाद हथसारगंज ओपी के पुलिसकर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि समाचार पत्र ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके कारण प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और उन्हें राहत मिली.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul Ray

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >