मोहर्रम से पहले वैशाली में भारी हंगामा, महनार पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

Muharram Clash in Vaishali : वैशाली जिला के महनार में मोहर्रम को लेकर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू कराने निकली पुलिस टीम पर मंगलवार रात महनार बाजार में हमला हो गया. डीजे जब्ती की कार्रवाई के दौरान जुटी भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जब्त किए गए साउंड सिस्टम को छुड़ाकर अपने साथ ले गई. घटना में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, दरोगा अनिल कुमार पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए

Muharram Clash in Vaishali : (कृत्यानंद सिंह) वैशाली जिला के महनार में मोहर्रम को लेकर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू कराने निकली पुलिस टीम पर मंगलवार रात महनार बाजार में हमला हो गया. डीजे जब्ती की कार्रवाई के दौरान जुटी भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जब्त किए गए साउंड सिस्टम को छुड़ाकर अपने साथ ले गई. घटना में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, दरोगा अनिल कुमार पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

Hajipur News: मोहर्रम को लेकर चल रही थी डीजे जब्ती की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर महनार थाना पुलिस मोहर्रम के मद्देनजर डीजे पर लगे प्रतिबंध का पालन कराने के लिए अभियान चला रही थी. इसी दौरान महनार बाजार से एक डीजे जब्त किया गया. यातायात बाधित न हो, इसलिए पुलिस जब्त डीजे को मध्य विद्यालय महनार बालक परिसर में ले गई.

Vaishali Crime News: विद्यालय परिसर में जुटी भीड़, शुरू हुआ विरोध

पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने डीजे जब्ती का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हो गई.

समझाने पहुंचे थानाध्यक्ष, फिर भड़का विवाद

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस से तीखी बहस शुरू कर दी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और जब्त डीजे को भी छुड़ाकर ले गई.

Muharram Violence in Bihar: वीडियो बनाने के दौरान गिरा दिया मोबाइल

घायल दरोगा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि वह पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान भीड़ ने उनका मोबाइल गिरा दिया. हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया.

अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद संभली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस बल के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया और घायल पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई.

Muharram Clash in Mahnar: वीडियो फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि डीजे जब्ती के दौरान पुलिस और कुछ लोगों के बीच विवाद होने की सूचना मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Vaishali Muharram Violence: डीएम-एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान

गौरतलब है कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम और एसपी ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने का निर्देश दिया था. इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा डीजे जब्ती अभियान चलाया जा रहा था, जिसके दौरान यह घटना हुई.

Also Read : वैशाली के साकेत कुमार ने BPSC परीक्षा में मारी बाजी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बन लालगंज का मान बढ़ाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >