hajipur news. डायट से महुआ मोड़ तक गूंजा ‘मतदान अवश्य करें’ का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैल दासन और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से किया

हाजीपुर.

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर बुधवार को दिग्घी स्थित डायट परिसर से महुआ मोड़ तक मतदाता जागरूकता पदयात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैल दासन और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से किया. अधिकारियों ने मतदान की शपथ दिलाई और 6 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया गया.

पदयात्रा के दौरान पहले मतदान, फिर जलपान और हर वोट जरूरी है जैसे नारा लगाया गया. भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने कार्यक्रम का संचालन किया. शैल दासन ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची मजबूती हर मतदाता की भागीदारी में है. पदयात्रा का उद्देश्य गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना था. पदयात्रा में डायट के प्रशिक्षु छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KAIF AHMED

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >