hajipur news. घर के समीप टहल रहे व्यक्ति की ऑटो के धक्के से मौत

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप एनएच-22 पर हुई घटना, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो जब्त कर ली है

भगवानपुर . हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो जब्त कर ली है. गुरुवार की सुबह राज कुमार पंडित अपने घर के पास सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया. घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच-22 को जाम कर दिया. हालांकि, मृतक के परिजनों के अनुरोध पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटा दिया. हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़ कर भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >