हाजीपुर: प्रेम विवाह के छह माह बाद समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- हत्या की गयी

वैशाली के बबलू कुमार की समस्तीपुर में संदिग्ध मौत हो गई है। प्रेम विवाह के छह महीने बाद मिले शव पर परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Hajipur Crime News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी एक युवक का समस्तीपुर स्थित किराये के कमरे से संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान जहानाबाद गांव निवासी शंभू साह के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है. करीब पांच-छह माह पहले बबलू ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया था. युवक अपनी पत्नी के साथ समस्तीपुर में किराये के मकान में रह रहा था.

प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों में बढ़ा विवाद

मृतक के परिजनों के अनुसार, करीब छह माह पूर्व बबलू युवती के साथ घर से चला गया था और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था. युवती के घर से जाने के बाद उसके परिजनों ने लड़का पक्ष के लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले में पुलिस ने बबलू की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

लड़की पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. आरोप है कि पूर्व में कई बार लड़की पक्ष के लोग बबलू के घर पहुंचकर तोड़फोड़ और हंगामा कर चुके थे. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बबलू की हत्या करने की धमकी दी गयी थी.

बबलू का शव मिलने के बाद परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस संबंध में समस्तीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है.

रविवार देर शाम मिली युवक की मौत की सूचना

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम समस्तीपुर से सूचना मिली कि बबलू की मौत हो गयी है और उसका शव किराये के कमरे में पड़ा है. सूचना मिलते ही परिजन समस्तीपुर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाये. बबलू का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >