Hajipur News: महुआ के सदापुर महतो टोला में खत्म हुआ दशकों का इंतजार, सड़क निर्माण से 200 से अधिक परिवारों आवागमन होगा आसान

Mahua PCC Road Construction : महुआ नगर परिषद क्षेत्र में पगडंडी से आवाजाही की समस्या का अंत हो रहा है. सदापुर स्थित महतो टोला में पीवीसी ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इससे 200 से अधिक परिवारों को जल्द ही आवागमन में सुविधा मिलेगी.

Mahua PCC Road Construction : हाजीपुर के महुआ नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने वाली है. महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सदापुर महुआ स्थित महतो टोला में पक्की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. यहां पीवीसी ईंट सोलिंग सड़क का काम शुरू हो गया है. बरसों तक पगडंडी के सहारे लोगों को आवाजाही करना पड़ता था, लेकिन अब जल्द उन्हें पक्की सड़क मिलने वाली है. लंबे समय से पीवीसी सड़क बनने का सपना सच होने वाला है.

सड़क का निर्माण काम शुरू होने से 200 से अधिक परिवारों में खुशी का माहौल है. मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना घर से बाहर निकलने में परेशानी होती थी. बारिश के दिनों में पगडंडी से आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती थी.

पार्षद के प्रयास से शुरू हुआ काम

जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड पार्षद अजीत कुमार उर्फ अनु महतो के प्रयास और सभापति नवीन चंद्र भारती की योजना से सड़क निर्माण कराया जा रहा है. कमलेश महतो के घर से मुकेश महतो, मोहन यादव और त्रिवेणी महतो के घर तक पीवीसी ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण शुरू किया गया है.

वर्षों से सड़क की थी मांग

मोहल्लेवासियों के अनुसार सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. कई बार प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था. अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनकी आवाजाही की परेशानी दूर हो जाएगी.

अल्पसंख्यक और शिक्षा ऋण बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, 14 से 19 सितंबर तक हाजीपुर में लगेगा वसूली कैंप

पार्षद और सभापति के प्रति जताया आभार

सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और वार्ड पार्षद व सभापति के प्रति आभार व्यक्त किया. राकेश महतो, फूदन महतो, सुनीता देवी, अंजू देवी, किरण, रेखा देवी, सूरज कुमार, राजू, धर्मेंद्र महतो और रौशन समेत अन्य लोगों ने सड़क निर्माण शुरू कराने पर खुशी जताई.

लोगों ने कहा कि वर्षों से जिस सड़क का इंतजार था, उसका निर्माण शुरू होना पूरे मोहल्ले के लिए खुशी की बात है. पगडंडी की जगह अब ईंट सोलिंग सड़क बनने से आने-जाने की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है.

हाजीपुर में हरतालिका तीज की रौनक, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, जानें शिव-पार्वती पूजन का सही समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >