वैशाली के महुआ में 10 महीने से नल-जल बंद, पानी के लिए भटक रहे महादलित टोला के लोग

वैशाली जिले के महुआ प्रखंड में पिछले दस महीनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है. इसके कारण दर्जनों महादलित परिवार पेयजल की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं. कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

NAL JAL YOJANA: वैशाली जिले के महुआ प्रखंड की समसपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित महादलित टोला में पिछले करीब दस महीने से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है. पानी की सप्लाई बंद होने से दर्जनों परिवारों के सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया गया है. इससे लोगों में नाराजगी है.

चापाकल और निजी जलस्रोतों के भरोसे परिवार

ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना बंद होने के बाद लोगों को पानी के लिए आसपास के चापाकल और निजी जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दूसरे लोगों के चापाकल या मोटर से पानी लाकर रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच पानी की जरूरत और बढ़ जाती है. ऐसे में नियमित नल-जल आपूर्ति बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है.

शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस महीने से नल-जल योजना बंद रहने की शिकायत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में की जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है.

ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी समस्या को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि सरकारी योजना के बावजूद उन्हें पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

बोले ग्रामीण- जल्द बहाल हो पानी की आपूर्ति

ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ नियमित पेयजल आपूर्ति की बात कही जाती है, वहीं महादलित टोला के लोग महीनों से पानी की समस्या झेल रहे हैं. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और नल-जल योजना से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है.

क्या कहते हैं अधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत उन्हें नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर मामले की जांच करायी जाएगी. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >