Hajipur News: पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को महनार थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की.
अपराध नियंत्रण के लिए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बाजारों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा सघन गश्ती सुनिश्चित करने को कहा.
इसके अलावा अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा शराब, अवैध हथियार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर
एसपी ने लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी.
बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
एसडीपीओ और थानाध्यक्ष रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान महनार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महनार थानाध्यक्ष तथा थाना में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर
