वैशाली में सूखे नशे के खिलाफ समाज हुआ एकजुट, मंदिर परिसर में कारोबारियों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का निर्णय

वैशाली के महनार में सूखे नशे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जागरूकता बैठक की. युवाओं पर बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए समाज और प्रशासन मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है. मंदिर परिसर में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया गया है.

Vaishali News : वैशाली जिला के महनार नगर परिषद क्षेत्र के टांडा चौड़ी स्थित चौहरमल मंदिर परिसर में गुरुवार को सूखा नशे की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थानीय नागरिकों, समाज के गणमान्य लोगों और युवाओं ने भाग लेते हुए क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई और इसे रोकने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का संकल्प लिया.

युवा पीढ़ी पर पड़ रहा नशे का दुष्प्रभाव

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महनार क्षेत्र में सूखा नशे का चलन लगातार बढ़ रहा है, जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे. साथ ही नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर भी सख्ती बरतने की आवश्यकता बताई गई.

मंदिर परिसर में नहीं होगी असामाजिक गतिविधियां

बैठक में कहा गया कि चौहरमल मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है. पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर और उसके आसपास सूखा नशे की खरीद-बिक्री तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही हैं. लोगों ने इसे धार्मिक स्थल की गरिमा के खिलाफ बताते हुए ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने का निर्णय लिया.

नशा बेचने वालों को पुलिस के हवाले करने का फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मंदिर परिसर या उसके आसपास कोई व्यक्ति सूखा नशे की खरीद-बिक्री या अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे पकड़कर तत्काल पुलिस-प्रशासन के हवाले किया जाएगा. साथ ही नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सामाजिक और कानूनी स्तर पर सख्त कार्रवाई कराने की दिशा में भी पहल करने का निर्णय लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >