महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज में शुरू होगी एमए की पढ़ाई? मंत्री संजय सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात

महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर मंत्री संजय सिंह ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने कॉलेज के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया.

Hajipur Higher Education: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री एवं महुआ विधायक संजय सिंह ने बिहार के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने महुआ स्थित अक्षयवट राय कॉलेज के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह

मंत्री संजय सिंह ने राज्यपाल के समक्ष महुआ के स्थानीय विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रखते हुए अक्षयवट राय कॉलेज में स्नातकोत्तर एमए की पढ़ाई शुरू कराने का विशेष आग्रह किया. राज्यपाल ने इस आग्रह पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रस्ताव को स्वीकार किया. साथ ही उन्होंने जल्द ही वैशाली जिले का दौरा करने की इच्छा भी व्यक्त की.

स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर

मंत्री संजय सिंह ने कहा कि महुआ क्षेत्र के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य है. अक्षयवट राय कॉलेज के विकास और नई शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि एमए की पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्हें अपने क्षेत्र में ही स्नातकोत्तर शिक्षा का अवसर मिल सकेगा.

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में उत्साह

मंत्री के अनुसार, इस पहल से महुआ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में उत्साह है. कॉलेज में नई शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सुविधा होगी. बैठक में हाजीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >