पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 87वीं बैठक, हिंदी में कामकाज बढ़ाने पर जोर

पूर्व मध्य रेल की 87वीं राजभाषा बैठक में अपर महाप्रबंधक ने दैनिक कामकाज में हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Hajipur News: पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के सभागार में क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 87वीं बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) केशव त्रिपाठी ने किया.

हिंदी में कामकाज बढ़ाने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि पूर्व मध्य रेल 'क' क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां अधिकांश कार्य हिंदी में ही होता है. इसके बावजूद राजभाषा संबंधी निर्देशों का दृढ़ता से पालन किया जाना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी छोटे-छोटे आदेश और टिप्पणियां हिंदी में लिखें तो हिंदी के प्रयोग और प्रसार का सकारात्मक माहौल बनेगा. इससे अधीनस्थ कर्मचारी भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे.

सरल और सहज भाषा अपनाने पर बल

अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि हिंदी की व्यापकता और सार्थकता को सभी स्वीकार करते हैं. अब समय आ गया है कि दैनिक कार्यालयी कार्य हिंदी में किए जाएं. उन्होंने अधिकारियों से सरल और सहज शब्दों के प्रयोग की अपील करते हुए कहा कि भाषा अभिव्यक्ति और संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है.

कार्मिक विभाग को मिला राजभाषा चलशील्ड

बैठक के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग को अंतर विभागीय राजभाषा चलशील्ड प्रदान की गई. यह सम्मान अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार द्वारा दिया गया.

राजभाषा के प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सविता गेडाम ने कहा कि राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अतिरिक्त प्रयास कर हिंदी के प्रयोग-प्रसार को और बढ़ाया जा सकता है.

उप महाप्रबंधक (राजभाषा) केशव त्रिपाठी ने कहा कि राजभाषा का प्रभावी प्रचार-प्रसार आपसी सहयोग और सहभागिता से ही संभव है.

अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

बैठक में पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों, कारखानों और इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर क्षेत्रीय राजभाषा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही कई वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने राजभाषा के प्रसार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gopal kumar roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >