वैशाली में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी से 428 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद

वैशाली जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवान भटौली गांव से 428 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. पुलिस ने खेत में बनी झोपड़ी पर छापा मारकर यह खेप जब्त की. मुख्य आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया.

Vaishali Illegal Liquor Seized : वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवान भटौली गांव स्थित एक झोपड़ी से 428 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. मुख्य आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Vaishali News : सूचना पर खेत में बनी झोपड़ी पर छापा

सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि भगवान भटौली निवासी रामबाबू पासवान का पुत्र सोनू पासवान कठगेना खेत में बनी झोपड़ी से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है. सूचना मिलते ही करताहां थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए छापेमारी की.

428 लीटर शराब और बीयर बरामद

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी झोपड़ी बंद कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान झोपड़ी से 180 एमएल की 91 बोतल विदेशी शराब, 375 एमएल की 48 बोतल विदेशी शराब और 856 बोतल बीयर बरामद हुई. कुल मिलाकर लगभग 428 लीटर शराब और बीयर जब्त की गई.

अरुणाचल प्रदेश बिक्री वाली शराब मिली

पुलिस के अनुसार बरामद सभी बोतलों पर "For Sale in Arunachal Pradesh Only" अंकित था. वहीं अधिकांश बोतलों पर बैच नंबर और निर्माण तिथि घिसी हुई पाई गई, जिससे मामले को और संदिग्ध माना जा रहा है.

आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

बरामद शराब और बीयर को जब्त कर थाना लाया गया है. आरोपी सोनू पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sushil kumar sing

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >