वैशाली: गंगा ब्रिज का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखने की उठी मांग, सेतु पर हुई अरदास

वैशाली में सिक्स लेन गंगा ब्रिज का नाम दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. विभिन्न धार्मिक संगठनों ने सरकार से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है.

Hajipur News : कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बन चुके सिक्स लेन गंगा ब्रिज का नाम दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. रविवार को पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब का एक जत्था सेतु पर पहुंचा, जहां गुरु गोविंद सिंह जी के नाम वाले सेतु बोर्ड के समक्ष अरदास की गई. इस दौरान हिंदू संतों ने भी पुल के नामकरण को लेकर प्रार्थना की.

कई वर्षों से चल रहा है नामकरण अभियान

हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों ने पिछले तीन-चार वर्षों से इस सेतु का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखने के लिए अभियान चला रखा है. इस मांग के समर्थन में देश-विदेश के 70 से अधिक मठ, मंदिर और गुरुद्वारों की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजे गए हैं.

देश-विदेश के धार्मिक संस्थानों का मिला समर्थन

जानकारी के अनुसार, इस मांग का समर्थन अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमिंदर सिंह धामी, ग्लोबल सिख काउंसिल, पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, दमदमी टकसाल के संतों तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित कई प्रमुख धार्मिक संस्थानों और गणमान्य लोगों ने किया है.

सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील

कार्यक्रम में पटना साहिब गुरुद्वारा धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, हरपाल सिंह जोहल, सनातनी सिख सभा के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद, हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार सिंह यादव, सरदार जगजीत सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. सभी ने भारत सरकार और बिहार सरकार से पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखने की मांग करते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >