Hajipur News : जंदाहा की घटना बेहद शर्मनाक दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : संघ

जिला विधिज्ञ संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई. बैठक में जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में लव जिहाद एवं हिंदू बालिकाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की गयी.

हाजीपुर. जिला विधिज्ञ संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई. बैठक में जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में लव जिहाद एवं हिंदू बालिकाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की गयी. अधिवक्ताओं ने कहा कि जंदाहा थाना क्षेत्र में जिस प्रकार की घृणित घटना घटी है, वह बेहद शर्मनाक है और इसमें संलिप्त सभी दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता विजय कृष्ण प्रकाश ने कहा कि घटना के बाद एफआइआर दर्ज करने, पीड़ित लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराने और मेडिकल जांच कराने में पुलिस की ओर से असाधारण विलंब किया गया, जो बेहद चिंताजनक है. ऐसे पुलिस पदाधिकारी को भी आरोपित बनाया जाये. वहीं, संचालन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य अभियुक्त की महिला मित्र और अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जाये. पीड़ित लड़कियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये और सभी दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दी जाये. उन्होंने बिहार सरकार से लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर कठोर कानून बनाने की भी मांग की और आम जनता से इस मुद्दे पर मुखर होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की.

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन की उदासीनता पर निंदा प्रस्ताव पारित किया और कहा कि जंदाहा थाना क्षेत्र की संवेदनशील घटना को दबाने का प्रयास हो रहा है. इससे आम लोगों में आक्रोश का माहौल है. प्रखंड और थाना स्तर पर दलालों का कब्जा है, जिससे आम जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज और यातायात व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन की लचर कार्यशैली की जानकारी उच्च न्यायालय, पटना को भी दी जायेगी. बैठक के बाद अधिवक्ता हरेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, मुकेश रंजन, सुबोध कुमार सिंह, गिरधारी पंडित, शैलेश कुमार, प्रीतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लव जिहाद एवं मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं में कड़ी कार्रवाई के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >