गंगा में बढ़ते पानी के बीच तटबंध पर पहुंचे उमेश कुशवाहा, राहत-बचाव की तैयारियों का लिया जायजा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने हसनपुर में गंगा तटबंध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Hajipur News: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को महनार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर उत्तरी में गंगा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने हसनपुर बॉर्डर से लेकर बाबा गणिनाथ घाट होते हुए तीनमुहानी तक तटबंध का जायजा लिया और जलस्तर में हो रही वृद्धि व संवेदनशील बिंदुओं की जमीनी स्थिति परखी.

संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों और जल संसाधन विभाग के अभियंताओं से बाढ़ नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को तटबंध के सभी संवेदनशील और कमजोर बिंदुओं पर 24 घंटे पैनी नजर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार तुरंत सुरक्षात्मक व कटावरोधी कार्य कराने के कड़े निर्देश दिए.

आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत सामग्री व नावें तैयार रखें

उमेश सिंह कुशवाहा ने निर्देश दिया कि गंगा के जलस्तर में होने वाले हर बदलाव की लगातार मॉनिटरिंग की जाए. संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की सुरक्षा और हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे.

इस मौके पर महनार एसडीओ अंकित कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार, डीसीएलआर सुधांशु शेखर, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, आरओ पूजा राय, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार, कनीय अभियंता अमरेंद्र कुमार, विक्की कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Also Read: वैशाली: महनार के पलवैया धाम में बाबा गणिनाथ राजकीय मेले की तैयारियों का जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिया जायजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >