हाजीपुर में औद्योगिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ, डीएम ने दिया शत-प्रतिशत मुआवजे का भरोसा

Industrial Park Vaishali: वैशाली के राजापाकर, महुआ और जंदाहा में बनने वाले औद्योगिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण पर डीएम ने 80 रैयतों की आपत्तियां सुनीं. सभी पात्र भू-धारियों को नियमानुसार पूरा मुआवजा देने और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का भरोसा दिया.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Industrial Park Vaishali: वैशाली जिले के राजापाकर, महुआ और जंदाहा में बनने वाले प्रस्तावित औद्योगिक पार्क को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमीन देने वाले किसी भी रैयत को घबराने की जरूरत नहीं है. सभी पात्र भू-धारियों को सरकार के नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जाएगा और उनकी आपत्तियों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाएगा.

80 रैयतों की आपत्तियों पर हुई सुनवाई

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत अब तक 80 भू-धारियों ने जमीन की प्रकृति और मुआवजा निर्धारण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं. जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की एक-एक कर सुनवाई की और संबंधित रैयतों की बातें गंभीरता से सुनीं.

सर्वे और जांच रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला

डीएम ने बताया कि सभी जमीनों का पहले ही सर्वे कराया जा चुका है. अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर जांच भी की है. अब उपलब्ध दस्तावेज, जांच रिपोर्ट और सरकारी नियमों के आधार पर सभी मामलों का निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा.

किसी पात्र रैयत के साथ नहीं होगा अन्याय

जिला पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र रैयत के साथ अन्याय नहीं होगा. सभी को पारदर्शी तरीके से और समय पर मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से मुआवजा भुगतान से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की, ताकि भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

औद्योगिक पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

जिला प्रशासन के अनुसार प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के निर्माण से क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राजापाकर, महुआ तथा जंदाहा सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी. प्रशासन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कानून के अनुसार संपन्न कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >