STF और वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनू डॉन समेत तीन कुख्यात गिरफ्तार

Hajipur STF Action: हाजीपुर के राजापाकर में बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया. एक देसी कट्टा, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद हुई.

Hajipur STF Action: (अभिषेक कुमार) बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजापाकर थाना क्षेत्र से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक लूटी गई मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बिहार एसटीएफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.

हाजीपुर कोर्ट से फरार सोनू डॉन गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर झाकराहा निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन, बिदुपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी विकास कुमार तथा महुआ थाना क्षेत्र के अलीपुर भदवास निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है.

एसटीएफ के अनुसार सोनू कुमार 18 मई 2026 को हाजीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था और रक्सौल में छिपा हुआ था. सूचना मिली थी कि वह अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की तैयारी में है.

लूटकांड में भी थे शामिल

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को राजापाकर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल और नकदी लूट की घटना हुई थी. इस मामले में राजापाकर थाना कांड संख्या 299/26 दर्ज किया गया था. जांच में गिरफ्तार तीनों अपराधियों की संलिप्तता सामने आई.

कई आपराधिक मामलों में वांछित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन के खिलाफ वैशाली जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 18 मामले दर्ज हैं. वहीं गोलू कुमार के खिलाफ लूट और डकैती के पांच मामले दर्ज बताए गए हैं.

पूछताछ जारी

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में 30 जून को एएनएम-जीएनएम को मिलेगा RCH पोर्टल 2.0 का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >