Hajipur News: वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान (SP) शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
हत्या, अपहरण व आर्म्स एक्ट के संगीन आरोपी शामिल
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गंभीर और संगीन अपराधों से जुड़े अपराधी भी शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए:
- हत्या: 01 आरोपी
- एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act): 01 आरोपी
- आर्म्स एक्ट: 01 आरोपी
- हत्या का प्रयास: 01 आरोपी
- अपहरण: 02 आरोपी
- चोरी: 03 आरोपी
- उत्पाद अधिनियम (मद्यनिषेध/शराब): 08 आरोपी
- अन्य मामले: 01 आरोपी
- वारंट के तहत: 10 वारंटी गिरफ्तार किए गए.
76 वारंट-कुर्की का निष्पादन, वाहन जांच में 1.07 लाख जुर्माना वसूल
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जिले भर में मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 76 वारंट, कुर्की और इश्तिहार का त्वरित निष्पादन किया. इसके अलावा, चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों से 1 लाख 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 3.750 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की है.
वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का यह विशेष चेकिंग व धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
